फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Hearing on PCS-J case on August 26, demand for revised investigation report

High Court : पीसीएस-जे मामले में 26 अगस्त को सुनवाई, संशोधित जांच रिपोर्ट की मांग

Wed, 06 Aug 2025 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 06:58 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में अब 26 अगस्त को सुनवाई करेगा। मंगलवार को याचियों की ओर से न्यायिक जांच समिति की रिपोर्ट पर जवाब दाखिल किया गया और एक आवेदन प्रस्तुत कर संशोधित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की गई।

विज्ञापन
High Court Hearing on PCS-J case on August 26, demand for revised investigation report
अदालत का आदेश - फोटो : istock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में अब 26 अगस्त को सुनवाई करेगा। मंगलवार को याचियों की ओर से न्यायिक जांच समिति की रिपोर्ट पर जवाब दाखिल किया गया और एक आवेदन प्रस्तुत कर संशोधित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की गई। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की पीठ श्रवण पांडेय और अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन

 

याची अधिवक्ता सैयद फारमान अहमद नकवी, शाश्वत आनंद ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर की अध्यक्षता वाली न्यायिक जांच समिति की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के जवाब में एक शपथ-पत्र दाखिल किया। साथ ही एक अर्जी दाखिल कर मांग की गई कि जांच समिति को एक नई संशोधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर 2024 को पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन कर उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी की जांच का निर्देश दिया था। जांच समिति ने नौ जुलाई 25 को सीलबंद रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed