फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court expresses satisfaction over reduction of corona infection, said- strictly follow the guide line now

कोरोना संक्रमण में कमी पर हाईकोर्ट ने जताया संतोष, कहा- अभी गाइड लाइन का कड़ाई से कराएं पालन

Tue, 02 Mar 2021 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
High court expresses satisfaction over reduction of corona infection, said- strictly follow the guide line now
allahabad high court - फोटो : social media
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण में आ रही कमी व कम मौतों पर संतोष जताया है। कोर्ट का कहना है कि ऐसा पुलिस की कड़ाई व मास्क पहनने के कारण संभव हुआ। मगर अभी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन जारी रखने के लिए कहा है, क्योंकि संक्रमण में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।  
विज्ञापन

संक्रमण रोकथाम के उपायों की मॉनिटरिंग कर रही न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने कहा कि लोग सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। दैनिक काम पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही कोविड गाइड लाइंस को भूल रहे हैं। जिसका पालन अब भी जरूरी है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूलना जारी रखे। यह भी देखे कि शादी समारोह सहित कहीं भी भीड़ न एकत्रित होने पाए। इसका उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जो स्कूल खुल रहे हैं उनमें भी कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। वकीलों की हड़ताल के चलते केस की सुनवाई चेंबर में हुई। कोर्ट ने अखबारों की खबरों को भी संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed