फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Election: Decisive lead to the post of General Secretary, Senior Vice President

हाईकोर्ट बार चुनावः महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्णायक बढ़त, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

Mon, 24 Feb 2020 10:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
High Court Bar Election: Decisive lead to the post of General Secretary, Senior Vice President
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पदों पर आगे चल रहे उम्मीदवार निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं तो वहीं अध्यक्ष पद पर अभी भी कांटे की टक्कर जारी है। सोमवार को अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 3000 तथा संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए ढाई हजार वोटों की गिनती पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र नाथ सिंह और राधाकांत ओझा के बीच कांटे का मुकाबला अभी बना हुआ है और दोनों के बीच महज 62 मतों का फासला है। अमरेंद्र नाथ सिंह 62 मतों से राधाकांत से आगे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर  महासचिव के लिए प्रभाशंकर मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जमील अहमद आजमी और कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश चंद्र तिवारी ने अपनी बढ़त और मतबूत कर ली है। संयुक्त सचिव के चार पदों पर संजय सिंह सोमवंशी, दिलीप कुमार पांडेय, राजेंद्र कुमार सिंह व ऊष्मा मिश्रा ने भी अन्य प्रतिद्वंदियों के मुकाबले बढ़त बनाई हुई है।

विज्ञापन


सोमवार शाम तक हुई 3003 वोटों की गिनती तक अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र नाथ सिंह 772 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधाकांत ओझा से 62 वोटों से आगे थे।  महासचिव के प्रत्याशी प्रभाशंकर मिश्र 785 वोटों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यधीर सिंह जादौन से 205 मत आगे चल रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जमील अहमद आजमी 627 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश्वर सिंह से 172 वोटों से और कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश चंद्र तिवारी 951 वोटों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार मिश्र से 437 मतों से आगे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार को प्रारंभ हुई संयुक्त सचिव के चार पदों की मतगणना में संयुक्त सचिव प्रशासन पर संजय सिंह सोमवंशी, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए दिलीप कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव प्रेस पद पर राजेंद्र कुमार सिंह और संयुक्त सचिव महिला के लिए ऊष्मा मिश्रा अन्य प्रत्याशियों से आगे थीं। 


मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी के अनुसार सोमवार को मतगणना में एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र, सदस्य एनसी राजवंशी, अरुण कुमार मिश्र, सोम नारायण मिश्र, प्राणेशदत्त त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, अश्वनी कुमार ओझा, नरेंद्र सिंह व मिथिलेश कुमार साहू ने सहयोग किया। रविवार शाम तक 1300 वोटों की गिनती हुई थी इसलिए सोमवार को उसके बाद के वोटों की गिनती शुरू की गई। शाम पांच बजे तक 3003 वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में अमरेंद्र नाथ सिंह को 772, अनिल तिवारी को 547, अशोक कुमार सिंह को 243, ब्रजेश सहाय को 309, छोटेलाल पांडेय को 269, राधाकांत ओझा को 710 व राम औतार वर्मा को 86 वोट मिले थे।


महासचिव पद पर अखिलेश कुमार द्विवेदी को 34, अखिलेश कुमार शर्मा को 465, अनुराधा सुंदरम को 160, कमलेश कुमार द्विवेदी को 80, प्रभाशंकर मिश्र को 785, संतोष कुमार मिश्र को 198, सत्यधीर सिंह जादौन को 580, सुनीता शर्मा को 37, विक्रांत पांडेय को 383 विनय प्रताप सिंह यादव को 210 मत हासिल हुए थे। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आशीष मिश्र ने 220, अमित कुमार ने 376, जयप्रकाश त्रिपाठी ने 159, जमील अहमद आजमी ने 627, जितेंद्र नारायण राय ने 65, कीर्तिकर पांडेय ने 86, मनोज कुमार मिश्र ने 389, पीयूष शुक्ल ने 390, राजेश्वर सिंह ने 455 व विनोद कुमार जायसवाल ने 128 वोट प्राप्त किए थे। कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार मिश्र को 514, अरविंद कुमार त्रिवेदी को 96, बीरेंद्र सिंह पाल को 189, दुर्गेश चंद्र तिवारी को 951, ओमप्रकाश त्रिपाठी को 62, राजकिशोर सिंह को 207, रणविजय सिंह 487 एवं शिवप्रसाद यादव को 373 वोट मिल चुके थे।


न्यू स्टडी रूम में हुई संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए 2497 वोटों की गिनती में संयुक्त सचिव प्रशासन के प्रत्याशियों में अभिषेक शुक्ल को 432, अमित स्वरूप तिवारी को 55, आनंद शंकर दुबे को 86, बैरिस्टर सिंह को 175, धर्मेंद्र कुमार यादव को 193, गौतम कुमार मिश्र को 92, कंचन सिंह को 185, कृष्ण कुमार सिंह को 34, राहुल सिंह को 17, राजीव कुमार को 43, राजीव द्विवेदी को 199, संजय सिंह सोमवंशी को 446, श्रवण कुमार पांडेय को 54, सुमित कुमार श्रीवास्तव को 254, उलझन सिंह बिंद को 51, विनोद कुमार तिवारी को 32 व योगेंद्र कुमार जायसवाल को 64 वोट मिले थे।

 

संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए अजय कुमार मौर्य ने 271, अजय सिंह ने 440, दिलीप कुमार पांडेय ने 785, कृष्ण कुमार शुक्ल ने 200, नरेंद्र कुमार तिवारी ने 115, विकास मिश्र ने 92 एवं यादवेश यादव ने 489 वोट प्राप्त किए थे। संयुक्त सचिव प्रेस के पद पर अभिषेक मिश्र को 422, आशुतोष त्रिपाठी को 644, पुनीत कुमार शुक्ल को 423 व राजेंद्र कुमार सिंह को 857 वोट मिले थे। इसी प्रकार संयुक्त सचिव महिला की प्रत्याशियों में अंजना चतुर्वेदी ने 507, ताहिरा शबनम ने 392, मंजू पांडेय ने 688 व ऊष्मा मिश्रा ने 805 मत हासिल किए थे। वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि मतगणना का क्रम मंगलवार सुबह 10 बजे से आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed