फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association vote counting

हाईकोर्ट बार एसोसएशन की मतगणना

Tue, 21 Dec 2021 11:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
High Court Bar Association vote counting
कार्यकारिणी सदस्यों के 15 पदों पर 5200 मतों की गणना पूरी
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के 15 सदस्यों के निर्वाचन के लिए हो रही मतगणना में मंगलवार को 5200 मतों की गिनती पूरी हो गई। गिनती में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार आगे चल रही हैं। मतगणना बुधवार को भी सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी।

मंगलवार को हुई मतगणना के मुताबिक पहले स्थान पर 2214 मतों के साथ पूजा सिंह सबसे आगे हैं। जबकि 1744 मतों के साथ प्रियंका शर्मा दूसरे, 1480 मतों के साथ अन्नपूर्णा सिंह तीसरे, 1301 मतों के साथ राखी कुमारी चौथे स्थान पर हैं। इसी तरह 1050 मतों के साथ पांचवें स्थान पर अनुज कुमार सिंह, 934 मतों के साथ छठे स्थान पर अनुराग शुक्ला आगे चल रहे हैं। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह राठौर, सौरभ शुक्ला, कामेश्वर सिंह, धमेंद्र शुक्ला, बीएन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed