हाईकोर्ट बार एसोसिएशन: अध्यक्ष पद पर सीपी उपाध्याय व महासचिव पर रायसाहब यादव आगे
मतपत्रों को छंटनी के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना बुधवार को लाइब्रेरी हाॅल में जारी रही। अध्यक्ष व महासचिव पद पर शाम पांच बजे तक 2991 मतपत्रों की गिनती पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद सीपी उपाध्याय और महासचिव पद पर संतोष मिश्रा बढ़ बनाए हुए हैं।
विस्तार
मतपत्रों को छंटनी के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना बुधवार को दूसरे दिन भी लाइब्रेरी हाॅल में जारी रही। अध्यक्ष व महासचिव पद पर शाम पांच बजे तक 2991 मतपत्रों की गिनती पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद पर सीपी उपाध्याय और महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा आगे रहे।
मतों की गणना के अनुसार अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश उपाध्याय 704 मतों के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को 673 और राधाकांत ओझा को 661 मत मिले हैं। वहीं मानद सचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा 956 मतों के साथ आगे हैं, जबकि राय साहब यादव को 903 मत मिले हैं।
अध्यक्ष पद पर मिले मत
चंद्र प्रकाश उपाध्याय (डॉ. सीपी उपाध्याय) 704, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव (पीसी श्रीवास्तव) 673, राधाकांत ओझा (आरके ओझा) 661, अशोक कुमार सिंह 551, अनिल श्रीवास्तव 186, प्रभा शंकर मिश्रा — 153, हरबंश सिंह 35, देवी प्रसाद सिंह11।
महासचिव पद पर मिले मत
महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा 956, राय साहब यादव 903, धर्मेंद्र प्रताप सिंह 229, शशि प्रकाश सिंह 272, अभिषेक तिवारी 140, उदय शंकर तिवारी 99, नन्हेलाल त्रिपाठी 86, आनंद मोहन पांडेय 74, हरिंद्र प्रसाद 53, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला 44, बृजेंद्र कुमार पांडेय 40, कुमार अनीश 36, देवेंद्र कुमार तिवारी 33, राजेश सिंह 10 पा चुके हैं।