{"_id":"577817884f1c1b797179c2c0","slug":"high-court-ban-parking-in-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट परिसर में पार्किंग पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट परिसर में पार्किंग पर लगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा के मद्देनजर अहम निर्णय लेते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायालय परिसर में पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सोमवार से वकीलों और कर्मचारियों के वाहन परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इससे हजारों की संख्या में दो पहिया वाहनों की पार्किंग सड़क पर ही करनी होगी। रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव की सूचना के अनुसार सोमवार से दो पहिया वाहनों का प्रवेश हाईकोर्ट परिसर में पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।
वाहनों की पार्किंग हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत धूमनगंज की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग गेट संख्या छह के सामने खुले स्थान में होगी। इसी प्रकार से सिटी साइड से आने वाले वाहनों की पार्किंग एल्गिन रोड के दोनों ओर। पोलो ग्राउंड की तरफ चार पहिया वाहन और इलाहाबाद बैंक की ओर दो पहिया वाहनों की पार्किंग होगी। हनुमान मंदिर साइड में खुले स्थान पर भी वाहनों की पार्किंग होगी। गेट संख्या तीन और तीन ए की ओर भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।