फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court asked: Why is the police not following Section 52A of the NDPS Act?

हाईकोर्ट ने पूछा : पुलिस क्यों नहीं कर रही एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए का पालन

Thu, 01 Aug 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 06:07 PM IST
सार

याची का कहना है कि एनडीपीएस की धारा 52ए का पालन न करने पर उसने पूरी कार्यवाही की वैधता पर चुनौती देते हुए वाद दायर किया था। अपर सत्र न्यायाधीश कानपुर नगर के 21 अक्तूबर 23 के आदेश से उसकी अर्जी निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन
High Court asked: Why is the police not following Section 52A of the NDPS Act?
court room - फोटो : ANI

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी से पूछा है कि मादक पदार्थ की बरामदगी के दौरान एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए का पालन पुलिस क्यों नहीं कर रही है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए अभी तक क्या कदम उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की कोर्ट ने शैलेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर यह आदेश दिया है।

विज्ञापन


याची का कहना है कि एनडीपीएस की धारा 52ए का पालन न करने पर उसने पूरी कार्यवाही की वैधता पर चुनौती देते हुए वाद दायर किया था। अपर सत्र न्यायाधीश कानपुर नगर के 21 अक्तूबर 23 के आदेश से उसकी अर्जी निरस्त कर दी गई। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। याची के वकील ने दलील दी कि सिमरनजीत सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट ने धारा 52ए का पालन अनिवार्य किया है। इसके बाद भी इसका पालन नहीं किया जा रहा। कोर्ट ने दलील का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव व डीजीपी से जवाब मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन


क्या है एनडीपीएस एक्ट 52 ए

एनडीपीएस अधिनियम की धारा 52 ए के तहत मादक पदार्थ के संबंध किसी भी आरोपी व्यक्ति की तलाशी और गिरफ्तारी के दौरान मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य है, जबकि पुलिस प्राय: इसका पालन नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed