{"_id":"62583fc5aa101d05b94d85a6","slug":"high-court-accounts-officer-did-not-get-relief-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : भ्रष्टाचार के मामले में लेखाधिकारी को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : भ्रष्टाचार के मामले में लेखाधिकारी को नहीं मिली राहत
Thu, 14 Apr 2022 09:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:07 PM IST
सार
मामला नोएडा प्राधिकरण से जुड़ा हुआ है। पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह के दौरान हुए घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। मामला सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। सीबीआई ने मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के मामले में लेखाधिकारी को राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने गुणदोषों के आधार पर याचिका को खारिज दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की खंडपीठ ने सुशील कुमार की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।
विज्ञापन
मामला नोएडा प्राधिकरण से जुड़ा हुआ है। पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह के दौरान हुए घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। मामला सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। सीबीआई ने मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। जिसमें याची पर भी आरोप लगाए गए हैं। याची उस दौरान मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी पद पर तैनात रहा। याची ने मामले में अपने खिलाफ दाखिल आरोप पत्र के साथ आपराधिक प्रक्रिया को रद्द कराने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए याची को राहत देने से इंकार कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन