फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court 92 officers of the High Court Service got promotion, the Registrar General issued a notification

High Court : उच्च न्यायालय सेवा के 92 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना

Thu, 13 Nov 2025 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Nov 2025 02:00 PM IST
सार

मनोज कुमार मालवीय को संयुक्त निबंधक से निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। वेद प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र प्रताप और शरद कुमार खरे को उपनिबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

विज्ञापन
High Court 92 officers of the High Court Service got promotion, the Registrar General issued a notification
प्रमोशन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय सेवा के 92 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से हाईकोर्ट में 274 नए पदों के सृजन के लिए स्वीकृति प्रदान करने पर हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए सीएम व मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली का आभार जताया है। पदोन्नति को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक मंजीत सिंह श्योरान ने अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


मनोज कुमार मालवीय को संयुक्त निबंधक से निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। वेद प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र प्रताप और शरद कुमार खरे को उपनिबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। वहीं, अरविंद कुमार यादव, अनिल कुमार, कमला सिंह कुशवाहा, संतोष कुमार, राजेश कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव, योगेश कुमार और राज कुमार मिश्रा को सहायक निबंधक से उप निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
विज्ञापन


कामद टी शुक्ला, सुमित अग्रवाल, अशोक कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, प्रेम प्रकाश वर्मा, हुमा जमाल, भूपेश कुमार गौतम, प्रियब्रत सेनगुप्ता, आलोक कुमार सिंह, श्यामल रॉय, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अनुपम शुक्ला, रमेश पांडेय, हिमांशु मिश्रा, आशीष कुमार श्रीवास्तव और शिशिर प्रकाश शुक्ला को अनुभाग अधिकारी से सहायक निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 51 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया। संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह ने बताया कि नए पदों के सृजन को लेकर काफी दिनों से संगठन प्रयासरत था। सीएम ने 274 पदों के सृजन को लेकर स्वीकृति दे दी है। संगठन इसके लिए आभार प्रकट करता है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी का भी आभार प्रकट किया है।


इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय एवं खेल सचिव जुनैद अहमद, सदस्य आदिल शमीम, अभिलाषा कटियार, नवनीत सिंह, अखलेश कुमार, उर्मिला सिंह, खुशबू केवलानी कंदरु, राज कुमार मिश्रा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed