फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high cour:pitition dismissed in kanpur shelter home case

कानपुर शेल्टर होम मामले में लेटर पेटीशन खारिज 

Sat, 27 Jun 2020 07:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
high cour:pitition dismissed in kanpur shelter home case
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर शेल्टर होम के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के वकील राजहंस बंसल द्वारा दाखिल लेटर पेटीशन खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि याचिका बिना पर्याप्त तथ्यों का पता लगाए और बिना जरूरी कागजात के मात्र मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दाखिल की गई है। अधिवक्ता ने याचिका दाखिल करने से पूर्व तथ्यों का सत्यापन भी नहीं किया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि उनका यह आचरण निंदनीय है। यह आदेश जस्टिस सुनीता अग्रवाल व जस्टिस एसडी सिंह की खंडपीठ ने राजहंस बंसल की याचिका पर दिया है। याचिका खारिज कर कोर्ट ने कहा कि इस पत्र में ऐसा कोई निष्पक्ष व स्वतंत्र आरोप नहीं है, जिस कारण कोर्ट हस्तक्षेप करे। याचिका के मूल लेखक डॉ. फार्रुख खान हैं, जिनका नाम याचिका में वकील के तौर पर शामिल है पर वह कोर्ट में बहस के लिए उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन


उनकी तरफ से अधिवक्ता श्वेताश्व अग्रवाल कोर्ट में उपस्थित हुए और उन्होंने कहा कि अधिवक्ता ने इस पत्र के साथ जरूरी पेपर लगाए बिना चिंता व जल्दबाजी में हाईकोर्ट को पत्र भेज दिया था। वह इसके लिए एक अन्य याचिका तैयार कर रहे हैं और उसे शीघ्र दाखिल कर दिया जाएगा। इस पर कोर्ट ने कहा कि वकील का यह आचरण अत्यंत निंदनीय है। फिलहाल, कोर्ट ने वकील के बयान पर इस याचिका को इस स्तर पर खारिज कर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed