फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hello doctor. there is swelling in my foot . what should i do

हैलो डॉक्टर, पैर में सूजन हो गई है क्या करें!

Thu, 30 Apr 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
hello doctor. there is swelling in my foot . what should i do
hello doctor. there is swelling in my foot . what should i do - फोटो : CITY DESK
लॉकडाउन के बीच बुधवार को एसआरएन अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई। बुधवार को टेलीमेडिसिन सेंटर में करीब 311 लोगों ने काल कर अपनी परेशानी बताई और चिकित्सीय सलाह ली। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह दी और जरूरी दवाएं भी बताईं।
विज्ञापन

नैनी से इलाक्षी सिंह ने एसआरएन के टेलीमेडिसिन सेंटर में काल की और पैर में सूजन की शिकायत की। सर्जरी विभाग के डॉ. संतोष सिंह ने उन्हें बताया कि यह समस्या ज्यादा देर तक खड़े होने के कारण होती है। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन दवाओं के सेवन की सलाह दी। इसी तरह झूंसी की 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह गंभीर मानसिक बीमारी की चपेट में है। बीमारी से राहत पाने के लिए तीन दवाओं का सेवन कर रही हैं, लेकिन कुछ दिन से कुछ और तकलीफें शुरू हो गई हैँ। मानसिक रोग विभाग के डॉ. अभिलेश ने बताया कि मानसिक रोगों में कई ऐसी दवाएं होती हैं, जो प्रेंगनेंसी के दौरान नहीं खाई जातीं। लॉकडाउन खतम होने के बाद आकर एक बार डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई। इसी तरह अलग-अलग बीमारियों के मरीजों ने काल कर डॉक्टरी सलाह ली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार से 11 विभागों की एक साथ टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। सभी के अलग-अलग नंबर हैं। मरीज अपनी परेशानियों के मुताबिक काल कर विषेशज्ञों से सलाह ले सकते हैं। एसआरएन चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार को मेडिसिन से 42, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से 22, दंत रोग विभाग से 25, पल्मोनरी मेडिसिन से 12, आर्थोपेडिक विभाग से 21, बाल रोग विभाग से 23, त्वचा रोग विभाग से 17, मनोचिकित्सा विभाग से 13, नेत्र रोग विभाग से 25, सर्जरी से 54 से अधिक लोगों ने टेलीमेडिसिन से संपर्क कर अपनी परेशानी बताई और उसका समाधान जाना। इस मौके पर सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. सबी अहमद, डॉ. केके सोनकर, डॉ. आरके यादव, एसआरएन अस्पताल के उपाधीक्षक गौतम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और मेडिकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उधर, सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। लोग इन नंबरों पर फोन कर मानसिक परेशानियों का निदान प्राप्त कर सकते हैं। लोग व्हाट्सएप नंबर (7705979478) के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर आप भी कर सकते हैं फोन
विभाग का नाम मोबाइल नंबर
मेडिसिन 945322323
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग 9453218673
सर्जरी 9453153215
अस्थिरोग 7839109367
ईएनटी 8004321706
नेत्र रोग 9453270474
बाल रोग 8765980965
टीबी चेस्ट 9453279881
दंत रोग 9453266216
स्किन बीडी 8004280054
मानसिक रोग 9453255246
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्त्रस्म टीम के मोबाइल नंबर
डॉ0 राकेश कुमार पासवान . 9889409192
डॉ0 इशान्या राज . 9835893220
जयशंकर पटेल . 9801210198
शैलेश कुमार . 9984747296

hello doctor. there is swelling in my foot . what should i do

hello doctor. there is swelling in my foot . what should i do- फोटो : CITY DESK

hello doctor. there is swelling in my foot . what should i do

hello doctor. there is swelling in my foot . what should i do- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed