{"_id":"5e88c1508ebc3e6fea5a54ff","slug":"hello-control-room-please-check-the-neighborhood-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो कंट्रोल रूम! प्लीज, पड़ोस के लड़कें की जांच करा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो कंट्रोल रूम! प्लीज, पड़ोस के लड़कें की जांच करा दें
Sat, 04 Apr 2020 10:48 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : amar ujala
जिले के माडर्न कंट्रोल रूम में इन दिनों सबसे ज्यादा फोन कोरोना की जांच के लिए ही आ रहे हैं। लोग फोन कर पुलिस वालों से बताते हैं कि पड़ोस का शख्स कोरोना से पीड़ित है, कृपया उसकी जांच करा दें। कंट्रोल रूम से उनकी सूचनाओं को थानों को प्रेषित कर दिया जाता है। इसके अलावा खाने और राशन के लिए भी बड़ी संख्या में लोग कंट्रोल रूम में फोन कर रहे हैं।
कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि अल्लापुर के एक अपार्टमेंट में कोरोना का मरीज है। उसे घरवाले छिपाए हुए हैं। सूचना पर पुलिस वालों ने जाकर पता लगाया। लेकिन, ऐसी कोई बात नहीं थी। वहां कोरोना का कोई भी मरीज या कोरोना के लक्षण वाला व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
कटरा के रहने वाले अर्पित ने कंट्रोल रूम को फोन कर बताया की उनकी दादी की तबीयत खराब है। वह कैसे अस्पताल जाएं? कंट्रोल रूम की ओर से तुरंत एंबुलेंस को कटरा में भेजा गया, जिसके बाद अर्पित की दादी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मोहल्ले में आए हैं संदिग्ध लोग
करेली के रहने वाले एक शख्स ने ने कंट्रोल रूम को बताया की उनके मोहल्ले में कुछ संदिग्ध लोग आए हैं। बाद में पुलिस एक धार्मिक स्थल में गई वहां खोजबीन की गई, लेकिन कोई भी बाहरी शख्स नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के कई इलाकों में भी खोजबीन की।