फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heavy rains washed away the roads of Smart City, water entered the houses

Prayagraj News: भारी बारिश से स्मार्ट सिटी की सड़कें उखड़ीं, घरों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains washed away the roads of Smart City, water entered the houses
बारिश के दौरान प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर झूंसी पुलिस बूथ के पास ग्रीन बेल्ट से गिरे यूके लिपटस
दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने झूंसी की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। इलाके में शनिवार दोपहर तकरीबन दो बजे से लेकर चार बजे तक जमकर बारिश हुई। इससे सड़कों के साथ ही निचले इलाके में लोगों के घरों तक में पानी भर गया। कई सड़कों के पैचवर्क बह गए तो कुछ सड़कें कई जगहों से उखड़ गईं। इससे दोपहिया वाहनों के पहिए फिसलने से गिरकर लोग जख्मी भी हुए। आसपास के लोगों ने उठाकर उन्हें किसी तरह अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

आवास विकास काॅलोनी योजना दो, योजना तीन, नई व पुरानी झूंसी, मुंशी का पुरा, हाईवे की सड़क, हवेलिया, छतनाग रोड समेत अन्य इलाकों में भीषण जलभराव हो गया था। झूंसी पुलिया से नई झूंसी की ओर जाने वाले मार्ग पर तो दो से तीन फीट तक पानी लगा रहा। रेलवे ओवरब्रिज के पास भीषण जलभराव होने से लोग घंटों परेशान रहे। हालत यह हुई लोगों का शाम तक घर से निकलना दुश्वार रहा। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर पंत संस्थान के पास पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण भीषण जलभराव रहा।
विज्ञापन

हाईवे किनारे गिरा पेड़, बाधित रहा यातायात
बारिश के दौरान झूंसी पुलिस बूथ के पास ग्रीन बेल्ट में लगा यूके लिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। साथ ही यातायात रुक गया। गनीमत रही कि पेड़ किसी वाहन या फिर राहगीर पर नहीं गिरा। हाईवे पर पेड़ गिरने से वाहनाें की लंबी कतार लग गई। बारिश के दौरान लोग घंटों जाम में फंसे रहे। तभी यातायात पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर तत्काल नगर निगम और वन विभाग की टीम को बुलाकर पेड़ को हाईवे से किनारे कराया गया। तब जाकर किसी तरह यातायात सुचारू हो सका तो लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश के दौरान प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर झूंसी पुलिस बूथ के पास ग्रीन बेल्ट से गिरे यूके लिपटस

बारिश के दौरान प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर झूंसी पुलिस बूथ के पास ग्रीन बेल्ट से गिरे यूके लिपटस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed