फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heat scorched the air, mercury crossed @41

Prayagraj News: गर्मी ने झुलसाया, पारा <bha>@</bha>41 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Heat scorched the air, mercury crossed @41
अप्रैल खत्म होने में अभी नौ दिन बचे हैं। लेकिन, गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 26 हो गया। वहीं, धूप और गर्मी से बेहाल लोग कह रहे हैं कि अभी इतनी गर्मी हो रही है तो जून और जुलाई में तो घर से निकलना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, पिछले तीन दिनों से चल रही तेज हवाओं की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। मगर शनिवार की अपेक्षा रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ा है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 22, 23 व 24 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जिसकी वजह से यह हफ्ता काफी गर्म बीतने वाला है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को जहां अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 25 से बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। जो इस वर्ष का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते हीट वेव के चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी
1-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, भले ही प्यास न हो
2-हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें
3-धूप में बाहर जाने से बचें
6-अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें
7-बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखें
8-बीमार होने पर डॉक्टर से सलाह लें

हीटवेव के दौरान क्या न करें
-शराब और कैफीन का सेवन न करें।
-बंद कारों में तापमान बहुत जल्दी बढ़ जाता है और यह जानलेवा हो सकता है।
-हीटवेव के दौरान खाली पेट न रहें।
-मांसाहार का सेवन न करें।
-अचानक ठंडे पानी से स्नान न करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed