फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing postponed on the bail application of Samar Singh, accused of instigating the death of actress Akanksh

हाईकोर्ट : अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को मौत के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Thu, 05 Oct 2023 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या के मामले में जेल काट रहे भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई है। दूसरी तरफ इस घटना की सीबीआई जांच के लिए दायर याचिका पर सुनवाई अगले सप्ताह होनी है। 

विज्ञापन
Hearing postponed on the bail application of Samar Singh, accused of instigating the death of actress Akanksh
आकांक्षा दुबे। फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई बृहस्पतिवार को टल गई। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत कर रही है। दूसरी तरफ सारनाथ स्थित एक होटल में मृत मिलीं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की सीबीआई जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका भी दायर की गई है। आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में अगले हफ्ते हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां की रहने वाली आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। समर और संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। संजय सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है, जबकि समर सिंह अभी भी जेल में ही है।

विज्ञापन

सीबीआई की जांच वाली याचिका पर भी होनी है सुनवाई



अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका के माध्यम से आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा है कि उनकी बेटी की मौत जिन परिस्थितियों में हुई है, वह निश्चित तौर पर संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विधि विज्ञान प्रयोगशाला कि रिपोर्ट से जाहिर है कि मौत से पहले उनकी बेटी के साथ शारीरिक रूप से बहुत गलत हुआ था। पुलिस जांच की कार्यशैली बेहद अविश्वसनीय है। कुछ महत्वपूर्ण सबूतों को दबाने का पूरा प्रयास किया गया है। इसलिए सीबीआई जांच कर मौत के पीछे का सच उजागर करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed