फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing postponed in Mathura Vrindavan Corridor case in Allahabad High Court

Allahabad High Court: मथुरा वृंदावन कॉरिडोर मामले में सुनवाई टली, सात नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Mon, 06 Nov 2023 04:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Mon, 06 Nov 2023 04:35 PM IST
सार

यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने अनंत शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। इसके पहले सुनवाई शुरू होते ही याची अधिवक्ता श्रेया गुप्ता ने मंदिर व्यवस्था को लेकर सिविल कोर्ट की ओर से पारित डिक्री को रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
Hearing postponed in Mathura Vrindavan Corridor case in Allahabad High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को मथुरा, वृंदावन कॉरिडोर मामले में सुनवाई जारी रही। इस दौरान याची की ओर से मंदिर व्यवस्था को लेकर सिविल कोर्ट की ओर से जारी डिक्री पर सवाल खड़े किए गए। हालांकि, कोर्ट ने समयाभाव की वजह से एक दिन के लिए सुनवाई टाल दी। अब मंगलवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने अनंत शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। इसके पहले सुनवाई शुरू होते ही याची अधिवक्ता श्रेया गुप्ता ने मंदिर व्यवस्था को लेकर सिविल कोर्ट की ओर से पारित डिक्री को रद्द करने की मांग की। कहा कि सिविल कोर्ट की डिक्री हटाई जाए। जबकि, सेवायतों के अधिवक्ता संकल्प गोस्वामी ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन



कहा कि डिक्री को वापस लेने का अधिकार रिट (याचिका) कोर्ट को नहीं है। डिक्री वापस केवल डिक्री पास करने वाली कोर्ट ही ले सकती है। कोर्ट ने इस पर मंगलवार को बहस सुनने के लिए कहा। इसके बाद सुनवाई को एक दिन के लिए टाल दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed