फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing on the petition challenging PM Modi's election in the High Court today, this is the whole matter

PM Modi : हाईकोर्ट में पीएम मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज, यह है पूरा मामला

Fri, 18 Oct 2024 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 03:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिवनी के रहने वाली विजय नंदन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से नामांकन पत्र भरा था, लेकिन बिना कोई कारण दर्शाए उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया था। इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयोग सहित जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी और पीएम नरेंद्र मोदी को प्रतिवादी बनाते हुए चुनाव याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन
Hearing on the petition challenging PM Modi's election in the High Court today, this is the whole matter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। पीएम मोदी के खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल करने वाले विजय नंदन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था। जिसको उन्होंने अदालत में चुनौती दी है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सिवनी के रहने वाली विजय नंदन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से नामांकन पत्र भरा था, लेकिन बिना कोई कारण दर्शाए उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया था। इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयोग सहित जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी और पीएम नरेंद्र मोदी को प्रतिवादी बनाते हुए चुनाव याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाले संत विजय नंदन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान कानूनी सलाह लेने की मोहलत दी थी। साथ ही कोर्ट ने याचिका दाखिल करने में हुई देरी पर भी हलफनामा मांगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम को फायदा पहुंचाने का है आरोप

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह की अदालत कर रही है। याची संत ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था। चुनाव याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन रद्द करने, याची के नामांकन को वैध करार देकर वाराणसी सीट पर फिर से चुनाव कराने, उचित मुआवजा दिए जाने और निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed