फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing on petition against PM Modi

पीएम मोदी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज

Tue, 16 Jul 2019 10:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Hearing on petition against PM Modi
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000
पीएम के निर्वाचन को चुनौती देने
वाली याचिका पर सुनवाई आज
0 बर्खास्त बीएसएफ सिपाही तेज बहादुर ने दाखिल की है याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार 17 जुलाई को सुनवाई होगी। याचिका बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर ने दाखिल की है। याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता करेंगे।
पूर्व सिपाही तेज बहादुर यादव ने याचिका में कहा है कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहता था, मगर नरेंद्र मोदी के दबाव में उसका नामांकन गलत तरीके से खारिज कर दिया गया। उनके पास ऐसे साक्ष्य हैं, जिससे साबित होता है कि नामांकन जानबूझकर खारिज किया गया है। याची का कहना है कि उसने सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। चुनाव आयोग ने सुनवाई के बाद उसकी शिकायत खारिज कर दी, मगर आजतक आयोग के आदेश की प्रति उसे नहीं दी गई है। इसलिए उसने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन

तेज बहादुर यादव ने पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। अपने नामांकन पत्र में उसने बीएसएफ से बर्खास्तगी की बात स्वीकार की, मगर इसके बाद समाजवादी पार्टी ने उनको अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया तो उन्होंने दोबारा नामांकन दाखिल किया। इस बार बर्खास्तगी की बात नामांकन में नहीं बताई गई। इस पर चुनाव अधिकारी ने उनसे बीएसएफ से एनओसी लाने के लिए कहा। एनओसी नहीं देने पर नामांकन निरस्त कर दिया गया। याची का कहना है कि नरेंद्र मोदी ने भी अपने नामांकन में परिवार का ब्यौरा नहीं दिया है, जबकि नियमानुसार ऐसा करना जरूरी है। इसलिए उनका नामांकन रद्द होना चाहिए। याची का नामांकन गलत तरीके से रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed