फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing on Afzal Ansari's petition postponed, challenged the order to end the membership of Parliament

हाईकोर्ट : अफजाल अंसारी की याचिका पर आज होगी सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

Thu, 25 May 2023 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 May 2023 12:31 PM IST
सार

अफजाल अंसारी की ओर से दाखिल अपील पर न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा की पीठ सुनवाई कर रही थी। इसके पहले भी इस मामले में सुनवाई टली थी। बुधवार को जब मामले को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया तो बताया गया कि अपर महाधिवक्ता किसी अन्य मामले में दूसरी कोर्ट में उपस्थित हैं।

विज्ञापन
Hearing on Afzal Ansari's petition postponed, challenged the order to end the membership of Parliament
अफजाल अंसारी। पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गैंगस्टर मामले में गाजीपुर जिला अदालत की ओर से दोषी करार दिए गए अफजाल अंसारी की अपील पर सुनवाई टल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में अब बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


अफजाल अंसारी की ओर से दाखिल अपील पर न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा की पीठ सुनवाई कर रही थी। इसके पहले भी इस मामले में सुनवाई टली थी। बुधवार को जब मामले को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया तो बताया गया कि अपर महाधिवक्ता किसी अन्य मामले में दूसरी कोर्ट में उपस्थित हैं। लिहाजा, आज के लिए सुनवाई टाल दी जाय। कोर्ट ने आज की सुनवाई टालते हुए बृहस्पतिवार को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन


गाजीपुर की जिला अदालत ने गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी को चार वर्ष की सजा सुनाई है। अफजाल ने जिला अदालत के फैसले को चुनौती दी है। अफजाल का कहना है निचली अदालत ने सही फैसला नहीं किया है। अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय का कहना है कि हाईकोर्ट में निचली अदालत के फैसले को रद्द करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed