फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing of Mukhtar's brother MP Afzal postponed, hearing to be held against sentence in gangster case

Prayagraj : मुख्तार के भाई सांसद अफजाल की सुनवाई टली, गैंगस्टर मामले में सजा के खिलाफ होनी है सुनवाई

Thu, 04 Apr 2024 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 12:42 PM IST
सार

अफजाल अंसारी को गाजीपुर की स्पेशल कोर्ट ने पिछले साल 29 अप्रैल को गैंगस्टर मामले में चार साल की सजा सुनाई थी। चार साल की सजा मिलने की वजह से ही अफजाल अंसारी को जेल जाना पड़ा था और उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त हो गई थी।

विज्ञापन
Hearing of Mukhtar's brother MP Afzal postponed, hearing to be held against sentence in gangster case
सांसद अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की वजह से नो एडवर्स का प्रस्ताव पारित होने से मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी की अपील पर सुनवाई नहीं हो सकी। अफजाल ने गैंगस्टर मामले में मिली चार साल की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका के साथ भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिजनों की ओर से दाखिल अर्जी पर भी सुनवाई होनी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही। बुधवार को दोनों मामले अंतिम बहस के लिए सूचीबद्ध थे। लेकिन, विपक्षी पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के वकील सुनवाई के वक्त पेश नहीं हुए। अब मामले की सुनवाई अगले हफ्ते हो सकती है।

विज्ञापन


अफजाल अंसारी को गाजीपुर की स्पेशल कोर्ट ने पिछले साल 29 अप्रैल को गैंगस्टर मामले में चार साल की सजा सुनाई थी। चार साल की सजा मिलने की वजह से ही अफजाल अंसारी को जेल जाना पड़ा था और उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त हो गई थी। हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी को जमानत दे दी थी। अफजाल अंसारी की चार साल की सजा पर भी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगाए जाने के बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता बहाल हो गई है। सपा ने उन्हें गाजीपुर से लोकसभा का उम्मीदवार भी बनाया है। अगर हाईकोर्ट से सजा बहाल होती है या फिर बढ़ाई जाती है तो फिर अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ेंगी और वह लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed