{"_id":"60d4a8a78ebc3e33590322c4","slug":"hearing-in-the-case-of-sacked-sp-manilal-patidar-adjourned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार के मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार के मामले में सुनवाई टली
Thu, 24 Jun 2021 09:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस मणिलाल पाटीदार।
- फोटो : prayagraj
महोबा के बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार की गुमशुदगी को लेकर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार सहित सभी पक्षकारों से जवाब मांगा था। मगर जवाब दाखिल न हो पाने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पाटीदार की ओर से उनके वकील ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल कर कहा है कि पाटीदार का कुछ पता नहीं है आशंका है कि वह पुलिस की अवैध हिरासत हैं इसलिए उनको अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाए। राज्य सरकार का कहना है कि पाटीदार फरार हैं और उन पर इनाम घोषित है। कोर्ट ने इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई अब पांच जुलाई को होगी। मणिलाल पाटीदार को महोबा का एसपी रहते हुए क्रशर व्यापारी इंद्रकांत से अवैध वसूली और उसकी संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन