Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing begins in Allahabad High Court against Azam Khan's arrest; senior advocate Kapil Sibal presents

यूपी: आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष

Mon, 16 Nov 2026 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

जेल से रिहाई के बाद ईडी की गिरफ्त में पहुंचे आजम खान को अब इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद है। गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल प्रयागराज पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Hearing begins in Allahabad High Court against Azam Khan's arrest; senior advocate Kapil Sibal presents
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खां के का पक्ष रखने पहुंचे कपिल सिब्बल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस जारी है। आजम खां प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। आजम खां की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। जौहर ट्रस्ट से जुड़े 426 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अदालत में सुनवाई हो रही है।

विज्ञापन

आजम खान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने मामले में अंतरिम राहत दिए जाने की मांग भी की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनकी याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित की गई थी। इसके बाद सोमवार को सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध किया गया।

विज्ञापन

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ के समक्ष हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल आजम खान की ओर से पक्ष रखा और गिरफ्तारी तथा न्यायिक हिरासत को चुनौती देते हुए अंतरिम राहत की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 अक्तूबर को जेल से रिहा होने के बाद आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई जौहर विश्वविद्यालय और जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित 426 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आजम खान की ईडी हिरासत की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed