फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Health check-up of Lord Jagannath; prayers for a speedy recovery.

Prayagraj News: भगवान जगन्नाथ का स्वास्थ्य परीक्षण, शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of Lord Jagannath; prayers for a speedy recovery.
प्रतीकात्मक रूप से भगवान की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। अमर उजाला - फोटो : shiv tripathi
श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट ने जीरो रोड स्थित आर्य भवन में विश्राम कर रहे भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक अनासरा (ज्वर) लीला के तहत शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराया। समिति के आमंत्रण पर पहुंचे डॉ. पुष्पेंद्र ने प्रतीकात्मक रूप से भगवान का ब्लड प्रेशर, हार्ट पल्स और थर्मामीटर से तापमान जांचा। परीक्षण के दौरान 102 डिग्री ज्वर होने की घोषणा की गई। समिति के महामंत्री गगन दास गुप्ता ने बताया कि परंपरा के अनुसार भगवान को सुबह पतली खिचड़ी और शाम को तुलसी, अदरक और मिश्री से तैयार काढ़े का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी, उपाध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अजय अग्रहरि, प्रबोध मानस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed