{"_id":"6ab38269be1b5eb60c006592","slug":"head-constable-found-hanging-at-home-he-was-posted-there-and-had-come-home-on-leave-a-month-ago-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : घर में फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव, में थे तैनात, एक महीने पहले आए थे छुट्टी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : घर में फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव, में थे तैनात, एक महीने पहले आए थे छुट्टी पर
Wed, 23 Sep 2026 01:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:10 PM IST
सार
थरवई के जैतवारडीह गांव निवासी हेड कांस्टेबल बलराम पाल (51) का सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका शव मिला। परिजनों ने सुबह शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सिपाही की मौत।
- फोटो : Social media
विस्तार
थरवई के जैतवारडीह गांव निवासी हेड कांस्टेबल बलराम पाल (51) का सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका शव मिला। परिजनों ने सुबह शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बलराम पाल फतेहपुर खागा में 112 नंबर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह करीब एक महीने पहले छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार शाम को वह ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन रात 11 बजे घर लौट आए। सुबह परिजनों ने कमरे में उनका शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम की जांच के बाद शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बलराम पाल दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी पुष्पा पाल का रो-रो कर हाल बेहाल है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रसूलाबाद घाट पर सलामी के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी थरवई ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन