{"_id":"1e19444721603390d41fa0f7ee2f74c2","slug":"he-took-a-shot-at-the-sp-s-praise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का गुणगान कर सपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का गुणगान कर सपा पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूब गुणगान किया गया। कलेक्ट्रेट के सामने पार्टी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में शायद ही ऐसा कोई नेता रहा होगा, जिसने पीएम मोदी की तारीफ न की हो। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा सरकार को बनाने का संकल्प लेने के साथ पार्टी नेताओं ने सपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। यहां वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सूबे में अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है।
यहां मंच पर बोलने वालों में चाहे इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता रहे हो या फिर फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य, इन सभी नेताओं विधायक उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मिश्र की मौजूदगी में पीएम मोदी को अब तक का सर्वेश्रेष्ठ प्रधानमंत्री बताया। सांसद श्यामा चरण ने केंद्र की तमाम योजनाओं की महिमा बखानी तो सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने पिछले एक साल में मोदी सरकार में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न होने की बात प्रमुखता से कही। दोनों सांसदों ने अखिलेश सरकार के कार्यकाल की तुलना रावणराज से कर डाली। दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सारा भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।
इस मौके पर काशी क्षेत्र के आंदोलन प्रमुख और विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सपा की सरकार नौजवानों के दम पर बनी, लेकिन सरकार ने उन्हीं नौजवानों को धोखा दिया। भाजपा नेता विजय मिश्र ने भी प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय और पार्टी नेता योगेश शुक्ल ने लोकसेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। बाद में धरना स्थल पर एडीएम सिटी एसके शर्मा को भाजपा की ओर से राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह गौर, प्रवीण मालवीय, शैलेंद्र मिश्र, कमलेश कुमार, रमेश ओझा, गणेश केसरवानी, सीताशरण शास्त्री, पुष्पा कुशवाहा, आशुतोष धवल, राजू पाठक, जाकिर हुसैन, उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।