फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   He had taken the girl with the intention of killing her

Prayagraj News: हत्या करने की ही नीयत से ले गया था छात्रा को

Fri, 08 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 08 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
He had taken the girl with the intention of killing her
हरखपुर । सराय इनायत मऊआइमा पुलिस
छात्रा को आरोपी उसकी हत्या करने के इरादे से ले गया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि छात्रा की बुआ के ससुराल में उसका ननिहाल है। करीब नौ माह पहले वहीं से दोनों में जान-पहचान हो गई थी। घटना के चार दिन पहले मृतका की बहनों ने उसे काफी जलील भी किया था। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।
विज्ञापन

साजिश के तहत उसने 20 अप्रैल को उसे स्कूल के बाहर मिलने के लिए बुलाया और बाइक ले जाकर काफी देर इधर-उधर घुमाया। अंधेरा होने पर उसे नहर के किनारे ले गया और मौका देख उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसका गला रेत दिया। मृतका के पिता का आरोप है कि सोने-चांदी के जेवर के लिए बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को पहले ही बताया था कि बेटी के पास काफी सोने-चांदी के जेवर हैं, अनहोनी हो सकती है। पुलिस को आरोपी का फोन नंबर भी दिया था। उस नंबर से एक लड़की ने बात भी की थी। बृहस्पतिवार को सुबह मऊआइमा पुलिस ने उन्हें फोन पर बताया कि एक लाश मिली है, एसआरएन अस्पताल में शिनाख्त कर लें। हम लोग गए तो देखा वह मेरी बेटी की ही लाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed