{"_id":"57927e6a4f1c1bac59c4bbb3","slug":"he-denied-allegations-of-rigging-in-the-university-pijiatti","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि ने पीजीएटी में धांधली के आरोप नकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि ने पीजीएटी में धांधली के आरोप नकारे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) में किसी तरह की गड़बड़ी को नकार दिया है। कमेटी ने पाया कि छात्र-छात्राओं के आरोप पूर्णतया निराधार और असत्य हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद परास्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने का क्रम भी शुक्रवार को शुरू हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दो-तीन दिनों में सभी विषयों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
शोध (क्रेट) तथा परास्नातक प्रवेश परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली के आरोप लगे थे। क्रेट में धांधली की बात स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिशप जानसन स्कूल एंड कालेज केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी है। उस केंद्र के अभ्यर्थियाें की दोबारा परीक्षा होगी, लेकिन अभ्यर्थी पीजीएटी भी दोबारा कराने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर छात्रसंघ के निवर्तमान पदाधिकारियों की अगुवाई में लगातार आंदोलन चला। इसके बाद में कुलपति ने उच्च स्तरीय कमेटी को जांच की जिम्मेदारी दी थी।
सभी पक्षों से पूछताछ तथा उनकी ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्य के आधार पर कमेटी ने सोमवार को ही रिपोर्ट सौंप दी थी। शुक्रवार को कुलपति ने लौटते ही उसे संज्ञान में लिया और प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। पीआरओ प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी ने बताया कि जांच कमेटी ने सिर्फ क्रेट की बिशप जानसन स्कूल एंड कालेज केंद्र पर हुई ऑफलाइन परीक्षा में अनियमितता पाई। अन्य सभी केंद्रों पर लगे आरोप निराधार हैं।