फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hawker tracking app will prevent gas theft

हॉकर ट्रैिंग से रोकेंगे गैसे सिलिंडर की चोरी

Thu, 13 Feb 2020 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hawker tracking app will prevent gas theft
Hawker tracking app will prevent gas theft
प्रयागराज। गैस चोरी, घटतौली और कालाबाजारी की शिकायतों से निजात पाने के लिए इंडियन ऑयल हॉकर ट्रैकिंग एप शुरू करने जा रहा है। एप सिलिंडर की होम डिलेवरी के दौरान क्यूआर कोड को पढ़ लेगा और वह सेंट्रल सिस्टम को डिलेवरी स्थान का अक्षांशीय और देशांतरीय ग्राफ (स्थान) भेज देगा। यह व्यवस्था पांच-छह दिनों में शुरू होगी।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल के डिप्टी जीएम अबिकर पाल ने बताया कि एप को पूरी तरह से संचालित करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाना है। जिससे कि रसोई गैस सिलिंडर की घटतौली, गैस चोरी को रोका जा सके। ‘हॉकर ट्रैकिंग एप’ को सिलिंडर डिलेवरी मैन के मोबाइल पर अपलोड किया जाएगा। डिलेवरी मैन जब गैस एजेंसी के गोदाम से गैस सिलिंडर उठाएगा, उस दौरान एप से क्यूआर कोड के जरिए उसके टाइम को फीड कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को इसकी डिलेवरी के दौरान हॉकरों को इसे अपडेट करना होगा। इस दौरान उपभोक्ता के घर की लोकेशन भी रिकार्ड होगी। इससे डिलेवरी की समय का पता चलेगा। अगर उसने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसे आसानी से ट्रैस किया जा सकेगा।
विज्ञापन

हालांकि, इस योजना को लेकर अभी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारों का मानना है कि एप को संचालित करने के लिए डिलेवरी मैन के पास एंड्रॉयड फोन का होना जरूरी है। जो कि अभी नहीं है। इंडियन ऑयल की ओर से डिलेवरी मैन को एंड्रॉयड फोन मुहैया कराए जाने की कोई योजना नहीं है। अब एजेंसियों की जिम्मेदारी होगी कि वह डिलेवरी मैन को एंड्रॉयड फोन मुहैया कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed