{"_id":"5cc0bc2abdec225f4d76e2a7","slug":"harish-firing-injures-teenager-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में चली गोली से किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में चली गोली से किशोर घायल
Thu, 25 Apr 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
बहरिया के दलिपुर गांव में आयोजित एक प्रीतिभोज के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर गोली लग जाने से गंभीर तौर पर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन वहां असलहे संग वहां कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
बताया जाता है गांव में कुल्लू भारतीया के पुत्र रिंकू के विवाह के पश्चात आज प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। इसमें गांव-परिवार के तमाम लोग एकत्रित थे। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक एक व्यक्ति हर्ष फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच एक गोली वहां मौजूद भोंदू यादव 12 वर्ष पुत्र गिरिजाशंकर के कनपटी के पास जा लगी। गोली लगते ही भोंदू खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। बालक को गोली लगने से समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर बाद बहरिया पुलिस भी वहां पहुंच गई लेकिन तब तक असलहाधारी वहां से भाग चुका था। घायल भोंदू को तुरंत एसआरएन अस्पताल भेजा गया जहां देर-रात उसकी हालत गंभीर बताई जा रही। उधर, पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन