फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harassment case in SRN: Women gheraoed IG office for second day to register case

एसआरएन में दुष्कर्म मामला : मुकदमा दर्ज करने के लिए महिलाओं ने दूसरे दिन भी किया आईजी दफ्तर का घेराव

Sun, 06 Jun 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Jun 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Harassment case in SRN: Women gheraoed IG office for second day to register case
prayagraj news : आईजी कार्यालय पर घेराव के बाद पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपती महिला नेत्री। - फोटो : prayagraj

एसआरएन में किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर इलाहाबाद विवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह और मंजू पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने लगातार दूसरे दिन आईजी कार्यालय का घेराव किया। कहा कि मामले में पुलिस के द्वारा एफआईआर न किया जाना अपने आप में कानून का मजाक है।

विज्ञापन


डॉ ऋचा सिंह ने कहा कि इस केस में एफआईआर तो 156(3) में न्यायालय के द्वारा भी हो जाएगी पर पुलिस द्वारा पूरे मामले पर चुप्पी की किसी बड़े षडयंत्र की ओर इशारा करती है। आखिर क्या कारण की पुलिस जांच नहीं करना चाहती। इस संबंध में IPC की धारा 166-A (c)  (FIR दर्ज करने से मना करना) के तहत पुलिस के खिलाफ भी वाद दाखिल करना हमारी मजबूरी होगी जो जनतांत्रिक व्यवस्था के लिये अशोभनीय होगा।

विज्ञापन

Harassment case in SRN: Women gheraoed IG office for second day to register case
prayagraj news : आईजी कार्यालय पर धरने पर बैठीं महिला नेत्री। - फोटो : prayagraj
महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक ने , चायल विधायक द्वारा अस्पताल जाकर पीड़िता के परिवार को धमकाए जाने की कड़ी निंदा की और भाजपा विधायक को इस बात की चेतावनी दी कि क़ानून के शासन में बाधा न बनें। पुलिस द्वारा 24 घंटे में एफआईआर दर्ज करने का वादे पर घेराव कल तक के लिए स्थगित किया गया। इस घेराव के दौरान पीड़िता का भाई भी मौजूद रहा। साथ ही गुड्डी यादव, सुषमा, रीता मौर्या, फरीदा, तनु, सीता एवं अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed