फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hanging on the hanging company's area manager

प्रयागराज में फांसी पर लटका मिला मसाला कंपनी का एरिया मैनेजर 

Sat, 18 May 2019 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hanging on the hanging company's area manager
aria manager - फोटो : aria manager
धूमनगंज के पीपलगांव में रहने वाला मसाला कंपनी का एरिया मैनेजर शुक्रवार रात फांसी पर लटका मिला। पत्नी का कहना है कि उन्होंने फांसी लगाई। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। 
विज्ञापन


अभिषेक जायसवाल(28) पुत्र शैलेंद्र जायसवाल मूल रूप से अल्लापुर रामानंद नगर के रहने वाले थे। वह नामी मसाला कंपनी में एरिया मैनेजर थे और धूमनगंज के पीपलगांव में किराये पर कमरा लेकर पत्नी हिना संग रहते थे। 10 दिन पहले ही उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली हिना से शादी की थी। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा भीतर से बंद मिला। झरोखे से देखने पर उसका शव फांसी पर लटका दिखा। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक परिवारवालों का इंतजार किया जा रहा था। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि परिवारवालों के आने के बाद उनके सामने ही दरवाजा खोला जाएगा। वह जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि घटना से कुछ देर पहले ही मृतक व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पत्नी ने बताया कि वह सामान लेने गई थी। शाम को चार बजे के करीब वापस आने पर अभिषेक नाराज होने लगा और भीतर जाकर कमरा बंद कर लिया। कुछ देर बाद फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान उसका दोस्त सिद्धार्थ भी मौजूद थ्रा। 


मृतक की पत्नी व दोस्त ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डरवश पुलिस को सूचना नहीं दी। बताया कि घटना के बाद वह घबरा गए थे और इसी वजह से उस वक्त वह वहां से चले गए। हालांकि परिचितों को जानकारी देने पर उन्होंने पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। जिसके बाद वह लौटकर आए और 100 नंबर पर फोन कर जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed