फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Handicrafts get market in Mahakumbh, hope of business worth Rs 35 crore

Mahakumbh : महाकुंभ में हस्तशिल्पियों को मिला बाजार, 35 करोड़ रुपये के कारोबार की है आस

Fri, 17 Jan 2025 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 01:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों के लिए महाकुंभ एक सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। संगम पर आयोजित इस समागम में 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Handicrafts get market in Mahakumbh, hope of business worth Rs 35 crore
महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों के लिए महाकुंभ एक सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। संगम पर आयोजित इस समागम में 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां कुशीनगर की कालीन, फिरोजाबाद के कांच के खिलौने, बनारस के लकड़ी के खिलौने और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग, शरद टंडन ने बताया कि 2019 में महाकुंभ से 4.30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था, जबकि इस बार 35 करोड़ रुपये तक के कारोबार की संभावना है। इससे रोजगार और छोटे उद्यमियों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

महाकुंभ में फ्लिपकार्ट ने भी अपना स्टॉल लगाया है, जहां उद्यमियों के उत्पाद भी निशुल्क प्रदर्शित किये गए हैं। यहां खरीदारी करने वालों और देखने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं काशी के शिल्पकारों ने लकड़ी के खिलौने, बनारसी ब्रोकेड, मेटल रिपोज, मेटल कास्टिंग जैसे 75 उत्पाद प्रदर्शनी में पेश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जीआई उत्पादों को ओडीओपी योजना के तहत प्रदर्शित किया जा रहा है। इनमें वाराणसी की लाल मिर्च, बनारसी साड़ी, सुर्खा अमरूद, प्रतापगढ़ का आंवला, मिर्जापुर के पीतल बर्तन और गोरखपुर का टेराकोटा शामिल हैं। कुशीनगर की कालीन और फिरोजाबाद के कांच के खिलौने और बर्तन भी प्रदर्शनी का आकर्षण बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed