{"_id":"65390c984d5785b2e00d1e84","slug":"handia-polytechnic-student-commits-suicide-by-hanging-himself-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : फंदे से झूलकर इंजीनियरिंग के छात्र ने दी जान, प्रधानाचार्य ने किया खुलासा; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : फंदे से झूलकर इंजीनियरिंग के छात्र ने दी जान, प्रधानाचार्य ने किया खुलासा; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 25 Oct 2023 06:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Oct 2023 06:10 PM IST
सार
हंडिया पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फंदे से झूलकर जान दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृत छात्र निखिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डेलीगेसी के छात्र ने अपने कमरे में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। दोपहर तक कमरे से बाहर न निकलने पर पड़ोसी छात्रों ने खिड़की से देखा। तब वह पंखे के सहारे रुमाल के फंदे से लटका मिला। घटना से बौखलाए छात्रों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
कूशीनगर जनपद के परसौनी गांव थाना नेबुआ नौरंगिया निवासी परशुराम गुप्ता का बेटा निखिलकुमार गुप्ता हंडिया पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वर्ष 2022 के सत्र में नामांकन कराया था। हंडिया कस्बा स्थित एक लॉज में रहकर वह पढ़ाई करता था। बुधवार को दोपहर अपने बंद कमरे में पंखे के सहारे गले में रुमाल लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटक रहे निखिल को नीचे उतारा।
विज्ञापन
लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंडिया पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य बृजेशकुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में द्वितीय वर्ष के छात्र के रूप में निखिल द्वारा अभी तक न तो शुल्क जमा किया गया है और न ही नामांकन कराया गया है। मृतक निखिल के चाचा शंभूकुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे फोन करके उसने परिजनों से बात की थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन