फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hamsafar leads in earnings; Lalgarh Express shines as a passenger favorite.

Prayagraj : कमाई में हमसफर अव्वल, यात्रियों की पसंद में लालगढ़ एक्सप्रेस का जलवा

Thu, 02 Jul 2026 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 06:24 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में सर्वाधिक कमाई करने वाली ट्रेन अब हमसफर एक्सप्रेस बन गई है। एक अप्रैल से 30 जून के बीच की तिमाही में हमसफर एक्सप्रेस ने 12.73 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
Hamsafar leads in earnings; Lalgarh Express shines as a passenger favorite.
रेलगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में सर्वाधिक कमाई करने वाली ट्रेन अब हमसफर एक्सप्रेस बन गई है। एक अप्रैल से 30 जून के बीच की तिमाही में हमसफर एक्सप्रेस ने 12.73 करोड़ रुपये की कमाई की। इस सूची में दूसरा स्थान प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस का रहा।

विज्ञापन


कमाई के लिहाज से लालगढ़ एक्सप्रेस ने 11.74 करोड़ रुपये प्रयागराज मंडल की झोली में डाले। इस ट्रेन में सर्वाधिक 1.51 लाख यात्रियों ने सफर किया। इस दौड़ में प्रयागराज-डाॅ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस ने 10.23 करोड़ रुपये के राजस्व और 1.33 लाख यात्रियों के साथ तीसरे पायदान पर रही।
विज्ञापन


वीआईपी ट्रेन मानी जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। प्रयागराज एक्सप्रेस ने 8.75 करोड़ रुपये जुटाकर और 1.12 लाख यात्रियों को सफर कराकर चौथा स्थान हासिल किया। दिलचस्प बात यह रही कि प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो एक्सप्रेस ने महज 32 हजार यात्रियों के साथ ही 8.27 करोड़ रुपये कमा लिए और पांचवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर शताब्दी और श्रम शक्ति भी टॉप-10 में शामिल

बुंदेलखंड रूट की मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 7.86 करोड़ रुपये की कमाई और छठे नंबर पर रही। कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ने 7.76 करोड़ रुपये कमाए और 86 हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। इसके बाद कालिंदी एक्सप्रेस 6.8 करोड़ रुपये और कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस 6.73 करोड़ रुपये बटोरकर क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर रहीं। शीर्ष 10 में आखिरी स्थान सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल को मिला, जिसने 90 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed