फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hamsafar Express's second rake, will run from September 13

आ गया हमसफर एक्सप्रेस का दूसरा रैक, 13 सितंबर से चलेगी डेली

Thu, 11 Jul 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hamsafar Express's second rake, will run from September 13
Hamsafar Express's second rake, will run from September 13 - फोटो : CITY DESK
हमसफर का दूसरा रेक आया
विज्ञापन

13 सितंबर से चलेगी रोजाना
दूसरे रेक में है कुल 21 कोच, 18 कोच थर्ड एसी के और तीन पावर कार
12 सितंबर को बंद हो जाएगी दुरंतो एक्सप्रेस, इसके बाद हमसफर होगी नियमित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का दूसरा रेक भी यहां आ गया है। इसे सूबेदारगंज रलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया है। नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस बंद होने के बाद हमसफर एक्सप्रेस का संचालन हर रोज होता है। इसी वजह से रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन को हमसफर एक्सप्रेस का नया रेक भेज दिया है।
दरअसल नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन 12 सितंबर तक ही होना है। अभी यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है। इसी तरह हमसफर एक्सप्रेस भी इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच सप्ताह में तीन दिन चलती है। अब 13 सितंबर से हमसफर एक्सप्रेस नियमित रूप से चलेगी। खास बात ये कि अभी तक शुक्रवार के दिन हमसफर और दुरंतो दोनों ही नहीं चलती थी। जबकि 13 सितंबर से प्रयागराज के अलावा जंक्शन से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस दूसरी ऐसी ट्रेन होगी जो नियमित रूप से दिल्ली जाएगी। सप्ताह में सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को ये ट्रेन आनंद विहार तक एवं रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हमसफर एक्सप्रेस नई दिल्ली तक जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का कहना है कि हमसफर का नया रेक आ गया है। इसमें कुल 21 कोच है। उसमें 18 कोच थर्ड एसी एवं तीन कोच पावर कार के हैं।
विज्ञापन

फ्लेक्सी फेयर हटाने के लिए बोर्ड को लिखा गया है पत्र
दुरंतो एक्सप्रेस बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दुरंतो एक्सप्रेस में जहां एक ओर स्लीपर, थर्ड एसी, एसी टू एवं एसी फर्स्ट के कोच हैं तो वहीं हमसफर एक्सप्रेस में सभी कोच थर्ड एसी श्रेणी के ही हैं। दुरंतो में स्लीपर श्रेणी की 720 बर्थ है। वहीं दूसरी ओर हमसफर एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें थर्ड एसी श्रेणी की 1296 बर्थ है। फ्लेक्सी फेयर होने की वजह से हमसफर का न्यूनतम किराया 1115 एवं अधिकतम 1625 रुपये है। ऐसे में स्लीपर के जो यात्री दुरंतो में अब तक सफर के दौरान न्यूनतम 415 एवं अधिकतम 605 रुपये देते थे, उन्हें मजबूरी में हमसफर एक्सप्रेस का ही सहारा लेना पड़ेगा। यूं तो प्रयागराज एक्सप्रेस में भी स्लीपर का विकल्प है लेकिन, उसमें अमूमन लंबी प्रतीक्षा ही रहती है। दुरंतो एक्सप्रेस बंद होने के बाद प्रयागराज एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची का ग्राफ बढ़ना तय है। इसी वजह से एनसीआर प्रशासन रेलवे बोर्ड को हमसफर एक्सप्रेस से फ्लेक्सी फेयर हटाने के लिए पत्र भेजा है। फ्लेक्सी फेयर हटने के बाद उसका एक निश्चित किराया भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed