फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gyanvapi Case: Now the Chief Justice will hear the land ownership dispute

ज्ञानवापी प्रकरण: अब मुख्य न्यायाधीश करेंगे भूमि स्वामित्व विवाद की सुनवाई

Sat, 26 Aug 2023 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 01:25 PM IST
सार

इससे पहले मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत में चल रही थी। विगत 25 जुलाई को सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने निर्णय सुरक्षित करते हुए, 28 अगस्त को फैसला सुनाने की तिथि नियत की थी।

विज्ञापन
Gyanvapi Case: Now the Chief Justice will hear the land ownership dispute
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2021 से लंबित ज्ञानवापी स्थित स्वयंभू भगवान विश्वेश्वरनाथ मंदिर और मस्जिद की भूमि स्वामित्व विवाद मामले की सुनवाई 28 अगस्त को अब मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ करेगी।

विज्ञापन


इससे पहले मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत में चल रही थी। विगत 25 जुलाई को सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने निर्णय सुरक्षित करते हुए, 28 अगस्त को फैसला सुनाने की तिथि नियत की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सालों से लंबित चल रहे इस मामले के साथ ज्ञानवापी और काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े कई वादों की सुनवाई एकसाथ चल रही है। जिसमे ज्ञानवापी- काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि विवाद के स्वामित्व वाद की पोषणीयता, ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे की वैधानिकता जैसे कई मामले शामिल है। शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की जारी हुई वाद सूची के मुताबिक सोमवार को मामले में फैसला नहीं आएगा, बल्कि मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed