फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Gujrati Modi Mughdar' is a goof

गुमान से इठलाता चला ‘गुजराती मोदी मुगदर’

Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
'Gujrati Modi Mughdar' is a goof
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रंगभरी एकादशी से भी पहले दारागंज में होली ने दस्तक दी। रविवार को पूरी शान-शौकत से ‘गुजराती मोदी मुगदर’ की बारात निकाली गई। धकाधक संस्थान की ओर से धकाधक चौराहे के करीब प्रयागराज सेवा समिति के कार्यालय से बैंडबाजा, गदा, फरसा आदि के साथ धूम से निकली बारात डॉ.प्रभात शास्त्री मार्ग से निराला चौराहे पर पहुंची तो हुजूम उमड़ा पड़ा। बारात में ढोल, ताशा, पंजाबी बैंड, घोड़ों के साथ ही स्वच्छता अभियान का संदेश देती झांकियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन


निराला चौक पर ही संयोजक तीर्थराज पांडेय ‘बच्चा भइया’ ने यह कहते हुए कि यह मुगदर संगम को विश्व धरोहर दर्ज कराने, कुंभ के लिए सभी को आमंत्रित करने और पाक को सबक सिखाने के लिए मैदान में लाया गया है, प्रतियोगिता के लिए ललकार लगाई। स्थानीय पहलवानों सहित कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर आदि जिलों से पहुंचे पहलवानों ने मुगदर भांजने के लिए नामांकन कराया। जुटे पहलवानों ने मुगदर भांजने के लिए जोर आजमाइश की लेकिन कोई भी 151 बार मुगदर भांजने की शर्त नहीं पूरी कर सका। पांच निर्णायकों में से तीन कवि और दो पहलवान थे।
विज्ञापन


बारात से पहले मुगदर द्वारा नीबू और नारियल से बलि दी गई। पुष्पराज पांडेय, योगराज पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई, फिर फूलों से सजे रथ पर मुगदर को सवार कराया गया। आरंभ में कवियों ने रचनापाठ करते हुए हास्य और व्यंग्य की बौछार की। धर्मराज पांडेय ने उद्घाटन और डॉ.शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल ने संचालन और विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन से पूर्व सभी पहलवानों और कवियों को प्रयागराज सेवा समिति की ओर से ‘शगुन गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। बारात में फूलचंद्र दुबे, राजेंद्र तिवारी दुकानजी, डीआर पांडेय, मोहम्मद अकरम, जितेंद्र गौड़, शक्तिराज, राजू, अशोक, आशुतोष, रविराज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed