फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guddu Sai-Sai in Sangamanni

चली पालकी तो संगमनगरी में गूंजा साई-साई

Fri, 13 Oct 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Oct 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
Guddu Sai-Sai in Sangamanni
sai baba - फोटो : sai baba
श्रीसाईदास बाबा अध्यात्म एवं सेवा संगठन की ओर से आयोजित चार दिनी श्रीगुरु प्राकट्योत्सव बृहस्पतिवार से शुरु हुआ। कर्नलगंज स्थित रामवाटिका में जुटे श्रद्धालुओं ने सामूहिक लाक्षार्चन,  मंगल स्नान, झंडा वंदन, तुलादान और याज्ञिक अनुष्ठान के साथ साई की महिमा बखानी।
विज्ञापन


सांगीतिक संध्या में मुंबई के सुपरिचित कलाकार सूर्य प्रकाश दुबे ने साई भजन सुनाए। उन्होंने ‘दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिरडी में’ सुनाकर समां बांधने के बाद ‘बाबा तेरी कृपा से सब काम हो रहा है, जोगिया बांके ये साई तेरे दर आया हूं साई, साईबाबा मुझ पर रहम कर दे’ सुनाकर तालियां बटोरीं। इसी क्रम में दिल्ली के रितुराज, वाराणसी की पारुल नंदा और इलाहाबाद की बुलबुल अग्रवाल ने सुमधुर भजन सुनाए। राधे-राधे रॉक बैंड के कलाकारों ने सत्यप्रकाश दुबे के निर्देशन में धुनों से सभी को बांधे रखा।
विज्ञापन

इससे पहले पालकी शोभायात्रा निकाली गई जो कटरा बाजार, मनमोहन पार्कहोते हुए वापस रामवाटिका पहुंचकर पूरी हुई। बाबा की पालकी को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। यात्रा में कई झांकियां भी रहीं। पूरे रास्ते श्रद्धालु महिला-पुरुष नाचते गाते हुए चले। आरंभ में साईदास बाबा ने आरती उतारकर पालकी को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केक काटकर और गुलगुले बांटकर खुशियां मनाई गईं। आतिशबाजी से कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा और अनुष्ठान में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता, संयोजक रामेश्वर नाथ अग्रवाल, प्रमोद अरोरा मोदी, विजय अरोरा, अनूप कुमार सूद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आलोक अरोरा, नवीन सारस्वत आदि शामिल थे। प्राकट्योत्सव में शुक्रवार को सामूहिक कवच पाठ के बाद दीक्षा होगी। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ, साईं कथा, काव्य संध्या और रविवार को गंगा स्नान, मौन गुरुमंत्र जप एवं श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed