फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guard and driver will not have biometric attendance

गार्ड और ड्राइवर की नहीं होगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस

Sat, 28 Mar 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Guard and driver will not have biometric attendance
Biometric
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सभी लोको पायलट और गार्ड की बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। इसके अलावा उन्होंने ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट पर भी अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


कहा, रेलकर्मी चाहें तो स्वेच्छा से यह टेस्ट करवा सकते हैं। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे के सभी आवश्यक कार्यों में स्वच्छता और सामाजिक दूरी का प्रोटोकॉल पहले से ही बहुत सख्ती से लागू है। इससे आगे बढ़ाते हुए रेलवे ने अब लॉबी में चालक दल और गार्ड के साइन-ऑन/ऑफ से संबंधित नियमों में परिवर्तन किया है। 
विज्ञापन


विभिन्न लोगों द्वारा टच किए जाने से बचाव के लिए क्रू मैनेजमेंट सिस्टम पर कर्मचारियों का विवरण डेटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा फीड किया जाएगा और श्वांस परीक्षण टेस्ट (ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट) भी वैकल्पिक कर दिया गया है। यदि लॉकडाउन अवधि तक कोई भी चालक दल श्वांस परीक्षण टेस्ट देने के लिए तैयार नहीं है, तो उसे  स्व-घोषणा के आधार पर ट्रेन चलाने की अनुमति होगी। हालांकि, यह सुविधा उन्हीं चालक दल के लिए उपलब्ध होगी, जिनका कोई एल्कोहलिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम ने कहा कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार होने के क्रम में, रेलवे कम से कम संशोधन के साथ रेलवे डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में उपयोग करने की संभावना पर भी विचार कर रहा है। इसके लिए ट्रायल कोच को कोचिंग डिपो दिल्ली में संशोधित किया जा रहा है। यह कोच 28 मार्च  तक तैयार होने की उम्मीद है।

समूह में नहीं हुआ काम, ट्रैक मैंन न बनाए रखी उचित दूरी 

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच रेल ट्रैक पर समूह में काम करने वाले ट्रैक मैन के बीच शुक्रवार को सामाजिक दूरी देखने को मिली। अमर उजाला द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद शुक्रवार को प्रयागराज मंडल में तमाम स्थानों पर कार्य कर रहे ट्रैक मैन को वरिष्ठ अफसरों ने हिदायत दी कि वह आपस में दूरी बनाकर काम करें। इस बीच एनसीआर महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए ट्रैक और अन्य रेलवे परिसंपत्तियों के अनिवार्य संरक्षा संबंधी रखरखाव के लिए कहा कि कार्यस्थल पर गैंग आदि के उपकरण अलग-अलग रखे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed