फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GST returns if Congress comes to power: Rajeev Shukla

कांग्रेस सत्ता में आई तो जीएसटी वापस: राजीव शुक्ला

Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
GST returns if Congress comes to power: Rajeev Shukla
rajeev - फोटो : prayagraj
चुनाव प्रचार केआखिरी दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को किसानों, बेरोजगारों, व्यापारियों के मुद्दे पर कठघरे में खड़ा किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटंबदी के बाद जीएसटी लागू कर देशवासियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही जीएसटी समाप्त कर दी जाएगी। किसान जेल नहीं जाएंगे, बल्कि उनका कर्जा माफ होगा।
विज्ञापन


राजीव शुक्ला ने कांग्रेस की नीतियों को हर जाति, वर्ग के लोगों के लिए हितकारी बताया। कहा कि देश की जनता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन ने कहा कि भाजपा अपनी गलतियों के कारण पूरी तरह घबरा गई है। हाल केदिनों में पीएम के भाषणों में जिस तरह हताशा सामने आई है, उससे तय है कि अब भाजपा की केंद्र से विदाई होने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कैच पकड़ने में माहिर होते हैं। उनका इशारा सत्ता का कैच पकड़ने की ओर था। पार्टी के नेता रमेश पांडेय ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को देश का भविष्य बताया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ने कहा कि यमुनापार के लोगों के साथ भाजपा सरकार में जिस तरीके से धोखेबाजी की गई है 12 मई को बदला जनता लेगी। संचालन आनंद प्रकाश शुक्ला उर्फ बबलू ने किया।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने शुक्रवार की दोपहर कहा कि अब केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई तय हो गई है। अब तक के पांच चरणों के चुनाव में देश के सभी राज्यों में विपक्ष भाजपा पर भारी पड़ा है। इससे पीएम उल्टी-सीधी बातें करने लगे हैं। जनता ने इस सरकार को जमीन पर लाने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी के पास गिनाने के लिए पिछले पांच साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं रहा है। यही वजह है कि पीएम पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी सरीखे नायकों को गालियां दे रहे हैं। इसे जनता बखूबी समझ चुकी है और वह इसका जवाब देगी। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन, हार्दिक पटेल ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर शेखर बहुगुणा, प्रत्याशी योगेश शुक्ला, जावेद उर्फी, किशोर वार्ष्णेय, नफीस अनवर, अनिल पांडेय समेत कई नेता उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed