{"_id":"628288c213c484231e1afe42","slug":"grp-constable-accused-of-harassing-a-student-may-fall-victim-s-statement-recorded-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"GRP : प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर गिर सकती है गाज, पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GRP : प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर गिर सकती है गाज, पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज
Mon, 16 May 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 16 May 2022 10:54 PM IST
सार
आरोपी सिपाही अलीगढ़ जीआरपी में तैनात है। आरोप है कि सात मई को परीक्षा देने बिहार जा रही 31 वर्षीय युवती को वह ट्रेन में मिला। फिर उसे झांसा देकर अपने साथ खुल्दाबाद स्थित एक होटल में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
harassment
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुल्दाबाद में युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए जीआरपी के सिपाही पर जल्द ही निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। जिला पुलिस की ओर से इस संबंध में एक रिपोर्ट जीआरपी अफसरों को भेज दी गई है। उधर पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान भी दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही अलीगढ़ जीआरपी में तैनात है। आरोप है कि सात मई को परीक्षा देने बिहार जा रही 31 वर्षीय युवती को वह ट्रेन में मिला। फिर उसे झांसा देकर अपने साथ खुल्दाबाद स्थित एक होटल में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। 12 मई को युवती लौटकर शहर आई और उसके खिलाफ खुल्दाबाद थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उधर पुलिस की ओर से मामले की एक रिपोर्ट अलीगढ़ जीआरपी में भेज दी गई है। जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि पीड़िता का कोर्ट में बयान भी दर्ज करा दिया गया है। बयान के अवलोकन के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन