फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Grocery businessman riding a bike dies after colliding with a dumper in Hanumanganj

Prayagraj : हनुमानगंज में डंपर से टकराकर बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत, मचा रहा कोहराम

Mon, 29 Jan 2024 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 05:14 PM IST
सार

डंपर की चपेट में आने से घायल युवक को पुलिस ने एआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते एसआरएन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Grocery businessman riding a bike dies after colliding with a dumper in Hanumanganj
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के बनी गांव में रविवार की देर शाम डंपर से टकराकर बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत हो गई। कल देर शाम को वह बाइक से सिकंदरा से घर लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। किराना व्यापारी के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुट गए थे।

विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुरकला गांव निवासी रंजीश गुप्ता (50) पुत्र स्वर्गीय मंगूलाल गुप्त किराना व्यापारी था। रंजीश दो भाइयों में छोटा था। रविवार को वह बाइक से बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव स्थित गाजी मियां की दरगाह पर गया था। देर शाम को तकरीबन आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। हनुमानगंज के सहसों हबूसा मोड़ मार्ग पर बनी गांव के पास उसकी बाइक पहुंची ही थी कि वहां पर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में व्यापारी रंजीश के सिर में गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में एआरएन अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते एसआरएन अस्पताल पहुंचे। इसी बीच सोमवार की भोर में उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई।

व्यापारी की मौत से परिजनों में रोना-पीटना मच गया। पति की मौत से पत्नी अनीता देवी बेसुध पड़ी रही। बेटी अंजली का भी रो-रोकर बुरा हाल था। उसका इकलौता बेटा मर्चेंट नेवी में कर्मचारी है। मौके पर ग्रामीण भी जुटे रहे। सोमवार को दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed