फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gravel received after a 25-year wait; work has been stalled for four months

Prayagraj News: 25 साल इंतजार के बाद मिली गिट्टी, चार माह से काम बंद

Thu, 17 Sep 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 17 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gravel received after a 25-year wait; work has been stalled for four months
फूलपुर में महुलिया-बीरकाजी संपर्क मार्ग पर बिखरी गिट्टी और जलभराव के बीच से गुजरते राहगीर।
25 साल की शिकायतों और इंतजार के बाद महुलिया-बीरकाजी संपर्क मार्ग के निर्माण की उम्मीद जगी थी लेकिन गिट्टी बिछाने के बाद ही काम थम गया। प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग को जोड़ने वाले करीब तीन किलोमीटर मार्ग पर चार माह से निर्माण बंद है।
विज्ञापन

बारिश ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव और बिखरी गिट्टी के कारण राहगीरों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से रोजाना पांच हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

महुलिया-बीरकाजी मार्ग आसपास के कई गांवों के लिए प्रमुख रास्ता है। ग्रामीण रमेश कुमार, अशफाक, जियाउद्दीन, गुड्डू, सालिकराम पटेल आदि का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग करीब 25 वर्षों से की जा रही थी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से 200 से अधिक बार शिकायत और काफी इंतजार के बाद निर्माण शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि वर्षों पुरानी समस्या खत्म होगी। सड़क पर गिट्टी डालने के बाद काम रुक गया और चार माह से निर्माण आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। कई स्थानों पर पानी जमा होने से सड़क और गिट्टी में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, जगह-जगह फैली गिट्टी पर दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, कई लोग वाहन फिसलने से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
सड़क बनवाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा रही है। कई वर्षों की मांग के बाद निर्माण शुरू हुआ तो उम्मीद जगी थी कि अब आवागमन आसान होगा लेकिन गिट्टी डालकर काम रोक दिया गया। अधूरी सड़क से समस्या और बढ़ गई है।- वकार अहमद, समाजसेवी, फूलपुर।
बारिश में सड़क पर पानी और गिट्टी के कारण दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। वाहन का संतुलन बिगड़ने से लोग गिर रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराया जाना चाहिए।- अशफाक अहमद, बीरकाजी फूलपुर।
यह मार्ग कई गांवों को मुख्य राजमार्ग से जोड़ता है। खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल भेजने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है। बारिश में जलभराव के बीच पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।-सालिकराम पटेल, अजेहरा फूलपुर।

तीन किलोमीटर की इस सड़क का टेंडर 2 करोड़ 94 लाख का हुआ है। तेज बारिश के चलते निर्माण कार्य रुका हुआ है। सप्ताह भर के अंदर सड़क का निर्माण कार्य पुन: शुरू करा दिया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी खंड-4 प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed