{"_id":"5fd6678bac0e4a4eb8776b3b","slug":"governor-s-niece-reaches-prayagraj-to-meet-facebook-lover-police-agitated","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक प्रेमी से मिलने प्रयागराज पहुंची राज्यपाल की भतीजी, पुलिस हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक प्रेमी से मिलने प्रयागराज पहुंची राज्यपाल की भतीजी, पुलिस हलकान
Mon, 14 Dec 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक प्रेमी से मिलने दिल्ली से प्रयागराज पहुंची युवती के चक्कर में कीडगंज पुलिस रविवार को दिन भर हलकान रही। मां की शिकायत पर पुलिस युवती को प्रेमी समेत थाने ले आई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दक्षिण भारत के एक प्रदेश के राज्यपाल की भतीजी है। रात में युवती की मां व अन्य परिजन भी पहुंच गए। थाने में शादी करने की बात से युवक पहले तो इधर-उधर करता रहा, लेकिन बाद में मान गया। इसके बाद सभी घर लौट गए और पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मेरठ की रहने वाली 24 वर्षीय युवती मौजूदा समय में दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। खुद को राज्यपाल की भतीजी बताने वाली युवती की करीब एक साल पहले करछना में बैंक मैनेजर के पद पर तैनात युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे उनमें बातचीत होने लगी और फिर वह एक दूसरे को पसंद करने लगे। प्रेमी से मिलने के लिए शनिवार शाम की फ्लाइट से युवती दिल्ली से शहर आ गई। यहां पहुंचकर वह युवक से कीडगंज स्थित एक होटल में मिली।
विज्ञापन
उधर, इसी दौरान युवती के प्रयागराज आने की जानकारी उसकी मां को हो गई। इसके बाद प्रयागराज में पुलिस को सूचना दे दी गई। मां ने बताया कि युवक उसकी बेटी को धोखा दे रहा है। जल्दी ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आई। यहां पूछताछ हुई तो युवक शादी की बात पर इधर-उधर की बातें करने लगा, जिस पर युवती का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह दोनों को शांत कराया और परिजनों को सूचना दी। देर शाम युवती की मां व अन्य परिजन थाने पहुंचे। जहां घंटों चली पंचायत के बाद युवक शादी के लिए राजी हो गया, जिसके बाद सभी घर चले गए। उधर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। मामले में कीडगंज पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि दोनों एक-दूसरे का पसंद करते थे। दोनों शादी करने को राजी थे, उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।