{"_id":"6ae83ab62bbb17d7170d87d5","slug":"prsu-vice-chancellors-from-17-universities-to-gather-for-purvanchal-startup-samvad-governor-also-to-attend-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"PRSU : पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद में जुटेंगे 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्यपाल भी करेंगी शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PRSU : पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद में जुटेंगे 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्यपाल भी करेंगी शिरकत
Mon, 02 Nov 2026 12:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:54 PM IST
सार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के तहत चार नवंबर को पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
स्टार्टअप संवाद 2026 की जानकारी देते प्रो. रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के तहत चार नवंबर को पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति और 100 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 50 से अधिक स्टार्टअप एक्सपो में अपने उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
स्टार्टअप संवाद के दौरान प्रदर्शनी के साथ तीन तकनीकी सत्र, एक पैनल डिस्कशन और एक गोलमेज बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्वांचल के विश्वविद्यालयों से जुड़े स्टार्टअप और नवाचारों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित शैक्षणिक सुविधाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें दो कॉन्फ्रेंस कक्ष, दो सेमिनार कक्ष, फिटनेस स्टूडियो और आयुर्वेद संग्रहालय शामिल हैं। इसका लोकार्पण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन
आयोजन में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के 100 से अधिक प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर से 100 से अधिक शिक्षक और 300 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, एकेटीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षक और विद्यार्थी भी संवाद का हिस्सा बनेंगे। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों में स्टार्टअप गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवाचार के लिए शैक्षणिक संस्थानों के बीच संवाद को मजबूत करना है।
विज्ञापन