फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government should submit an action plan on improvement in basic education

बेसिक शिक्षा में सुधार पर कार्ययोजना प्रस्तुत करे सरकार

Thu, 09 Jan 2020 07:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jan 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Government should submit an action plan on improvement in basic education
इटौंजा स्थित स्कूल में बच्चों को नहीं मिले स्वेटर। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने और अनिवार्य शिक्षा का कानून पूरी तरह से लागू करने पर हाईकोर्ट ने  राज्य सरकार से कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा है कि  अनिवार्य शिक्षा कानून को पूरी तरह से लागू करने के लिए सरकार सर्कुलर जारी कर 13 जनवरी को अनुपालन रिपोर्ट के साथ हलफ़नामा दाखिल करे। कोर्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले में दिए गए जवाब को संतोषजनक नहीं माना है।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी ने संतोष कुमार राय की याचिका पर दिया है। याचिका पर राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह व बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के अधिवक्ता बी पी सिंह ने बेहतर हलफनामा दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा।
विज्ञापन


उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर दाखिल हलफनामे में केवल कानूनी उपबंधों की जानकारी दी गई थी। इस बारे में कुछ नहीं बताया गया कि इसे वास्तव में लागू कैसे किया जाएगा। सरकार की योजनाएं क्या-क्या हैं और कितना काम करना बाकी है। कानून वास्तविक धरातल पर कैसे लागू किया जाएगा इसका जिक्र उनके हलफनामे में नहीं था। कोर्ट ने मांगी गई जानकारी न देने पर नाराजगी जताई है। अपर महाधिवक्ता ने कोर्ट को आश्वासन दिया है  कि वह हलफनामे में कानूनी उपबंधों को लागू करने की समयबद्ध कार्य योजना दाखिल करेगें। सभी बेसिक स्कूलों की नियमित निगरानी होगी। छात्रों की संख्या बढाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा। याचिका पर अगली सुनवाई 13जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed