फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government should give policy to control animals: High Court

छुट्टा पशुओं को नियंत्रित करने की नीति बताए सरकार: हाईकोर्ट

Thu, 26 Nov 2020 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Government should give policy to control animals: High Court
आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किसानों की फसलों को चौपट कर रहे नीलगाय, बैल, गाय और दूसरे छुट्टा जानवरों को नियंत्रित करने के लिए सरकार अपनी नीति बताने को कहा है। कोर्ट का कहना था कि यह काफी गंभीर मामला है क्योंकि यह छुट्टा जानवर किसानों और राजमार्गों पर चलने वालों के लिए खतरा बन चुके हैं। कोर्ट ने सरकार को पांच जनवरी 2021 को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अमृत लाल गुप्ता की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की पीठ ने सुनवाई की। 
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता गंगा प्रसाद गुप्ता का कहना था कि नीलगाय, बैल और गाय जैसे छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। यह राजमार्गो पर भी चलने वाले लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। किसानों के लिए फैसला पैदा करना मुश्किल हो गया है क्योंकि यह जानवर उनकी खड़ी फसल नष्ट कर देते हैं। किसानों के लिए इनसे अपनी फसलें बचा पाना नामुमकिन हो गया है। यहां तक कि यह जानवर ग्रामीण इलाकों में लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। सरकार को इस बात की जानकारी है इसके बावजूद जानवरों को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम  नहीं उठाया जा हा है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के अधिवक्ता ने इस मामले पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए समय की मांग की गई। जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने सरकार को छुट्टा जानवरों को नियंत्रित करने की अपनी नीति बताने के लिए  कहा है। याचिका पर अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed