फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government Jobs: New recruitment process started for the posts of Assistant Professor

सरकारी नौकरी : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जानें कितने पदों पर मांगे जाएंगे आवेदन

Sun, 27 Mar 2022 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 08:10 PM IST
सार

निदेशालय ने पूर्व में भी अशासकीय महाविद्यालयों से असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था। निदेशालय को तकरीबन दो हजार रिक्त पदों की सूचना भेजी गई थी। इसके बाद शासन ने जनशक्ति का निर्धारण करते हुए निर्देश जारी किया कि महाविद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाए।

विज्ञापन
Government Jobs: New recruitment process started for the posts of Assistant Professor
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्राचार्य के रिक्त पदों पर नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा। पदों का ब्योरा मिलने के बाद निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) को अधियाचन भेज जाएगा और आयोग विज्ञापन जारी कर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन



हालांकि निदेशालय ने पूर्व में भी अशासकीय महाविद्यालयों से असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था। निदेशालय को तकरीबन दो हजार रिक्त पदों की सूचना भेजी गई थी। इसके बाद शासन ने जनशक्ति का निर्धारण करते हुए निर्देश जारी किया कि महाविद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाए।
विज्ञापन



कुछ महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या काफी कम है, इसके बावजूद वहां जरूरत से अधिक पदों को रिक्त दर्शाते हुए सूचना निदेशालय को भेज दी गई थी। ऐसे में निदेशालय को नए सिरे से रिक्त पदों का ब्योरा मांगना पड़ा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Government Jobs: New recruitment process started for the posts of Assistant Professor
demo pic - फोटो : Social Media

प्राचार्य पदों पर भी भर्ती की तैयारी

निदेशालय ने पांच अप्रैल तक रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज की ओर से उच्च शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर त्रुटिपूर्ण अधिचायन के कारण भविष्य में कोई विसंगति उत्पन्न होती है तो उसका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अथवा प्राचार्य को होगा।


कॉलेजों में प्राचार्य के पदों पर भी भर्ती होनी है। हालांकि कुछ दिनों पहले ही यूपीएचईएससी ने प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी किया था। इनमें से 216 पदों पर अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ज्वाइन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। 30 मार्च के बाद जो पद रिक्त रह जाएंगे, उन्हें भी नए अधियाचन में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed