{"_id":"58fbc1654f1c1bb3748b4c40","slug":"governer-ram-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की कानून व्यवस्था में अपेक्षित सुधार : रामनाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की कानून व्यवस्था में अपेक्षित सुधार : रामनाईक
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रहालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने देश और प्रदेश की सरकार के काम पर संतोष जताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में अपेक्षित सुधार हुआ है। सरकारें इस दिशा में काम कर रहीं हैं। उसी का नतीजा है कि आतंकवादी पकड़े गए हैं। राज्यपाल ने राम मंदिर निर्माण को लेकर डॉ. रामविलास वेदांती के बयान को महज राजनीतिक बताया।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि इलाहाबाद संग्रहालय संस्कृति का दर्पण है। इसकी वेबसाइट पर कलाकृतियों के थ्री डी मोड में अपलोड होने से दुनिया भर के लोग जुड़ेंगे और इससे संग्रहालय की कीर्ति बढ़ेगी। राज्यपाल ने प्रवेशद्वार, सौर ऊर्जा पैनल, वेबसाइट की रीलांचिंग, स्मारिका विक्रय पटल का लोकार्पण एवं वसंतोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कहा कि प्रदेश में विकास के लिए ऊर्जा की जरूरत है और ऊर्जा के स्रोत कम होते जा रहे हैं। ऐसे में संग्रहालय का सौर ऊर्जा पैनल सौ यूनिटी बिजली उत्पादन कर संग्रहालय की जरूरत को पूरा करेगा और नेशनल ग्रिड में दस यूनिटी का योगदान भी करेगा, जिसे राज्यपाल ने गिलहरी योगदान बताया।
बतौर अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कहा कि संग्रहालय को वह नियमित देखते आ रहे हैं। यहां आकर उन्हें नया उल्लास मिलता है। उन्होंने संग्रहालय के कार्यों की सराहना की। निदेशक राजेश पुरोहित ने राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति सुधीर नारायण एवं गिरधर मालवीय का स्वागत किया। उन्होंने संग्रहालय द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। संचालन राजेश मिश्रा, आभार डॉ. ओंकार वानखेडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में झलका वसंत का नजारा
संग्रहालय में आयोजित वसंत, अभिव्यक्ति और अनुभव थीम पर आधारित वसंतोत्सव प्रदर्शनी में दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 20वीं शताब्दी तक की कलाकृतियां शामिल की गईं हैं। इसमें 19 पेंटिग, 26 टेराकोटा और 13 प्रस्तर मूर्तियां हैं। असित कुमार हल्दार की पांडुलिपि पढ़ते पंडित, संगीत बजाती युवती, लालटेन के साथ युवती, राजस्थानी मुगलशैली, पहाड़ी शैली में बुद्ध जन्म, राधाकृष्ण, रति विलाप आदि चित्र मुग्ध करते रहे।
शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण
राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा को बनाने वाले नगीना राम का अभिनंदन भी किया। राज्यपाल ने कहा कि संग्रहालय आने वाले लोग शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की अनुकृतियों को लेकर घर जाएं, ताकि उनकी याद बनी रहे।