फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Got two million liters of kerosene oil for fair

मेले के लिए मिला ढाई लाख लीटर केरोसिन ऑयल

Sat, 03 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Got two million liters of kerosene oil for fair
मेले में आने वाले कल्पवासियों के लिए प्रशासन ने शासन को मिट्टी के तेल (केरासिल ऑयल) के लिए जो डिमांड भेजी थी, शासन ने उससे आधा आवंटित किया। हालांकि राहत वाली बात है कि केरोसिन ऑयल कंट्रोल रेट पर दिया जाएगा जबकि गैस सिलेंडरों पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। मेले में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में केरोसिन ऑयल की बिक्री तकरीबन 16 रुपये प्रीति लीटर की दर से होगी। राशन कार्ड बनाने का काम पांच जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लेखपालों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। मेले की तैयारी में सभी विभाग अपने-अपने स्तर से जुटे हुए हैं और इनमें आपूर्ति विभाग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। आपूर्ति विभाग के जरिये ही मेले में रहने वाले कल्पवासियों को राशन और मिट्टी का तेल मिलेगा।
विज्ञापन


आपूर्ति विभाग ने मेले के लिए शासन से पांच सौ केएल यानी पांच लाख लीटर मिट्टी के तेल की डिमांड की थी लेकिन केरोसिन ऑयल आधी मात्रा में आवंटित किया गया। शासन ने मेले के लिए दो लाख 40 हजार लीटर केरोसिन ऑयल आवंटित कर दिया है। मेले में सरकारी सस्ते गल्ले की कुल 26 दुकानें खुलेंगी। ज्यादातर की स्थापना हो गई है लेकिन संचालन किसी का शुरू नहीं हुआ है। इन दुकानों से चावल और आटा की सप्लाई भी कंट्रोल रेट पर की जाएगी। हालांकि आपूर्ति विभाग को गेहूं मिलेगा लेकिन विभाग गेहूं का पिसवाकर कार्ड धारकों को इसका वितरण आटा के रूप में करेगा। फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण है कि कल्पवासियों का राशन कार्ड समय से बन जाए। पांच जनवरी को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ माघ मेला शुरू हो जाएगा और कल्पवासी भी बस जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि राशन कार्ड बनाने का काम पांच जनवरी से शुरू हो जाएगा। जहां तक गैस सिलेंडरों में सब्सिडी की बात है तो सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। मांग के अनुरूप कल्पवासियों और संस्थाओं को अस्थायी कनेक्शन जारी किए जाएंगे। सिलेंडर सहित प्रति कनेक्शन तकरीबन 2400 रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed